नरसिंहपुर , मई 16 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले में नरसिंहपुर के बरमान पुलिस चौकी के तहत नर्मदा नदी में स्नान करते हुए दो युवक डूब गये। जिसमें से गोताखोरों ने एक को बचा लिया दूसरे की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमान पुलिस चौकी के तहत नर्मदा नदी के रेत घाट पर दो युवक स्नान करने के लिए आए थे जो स्नान करते करते अचानक से डूब गए, जिसमेें से एक युवक सौरभ यादव को गोताखोरो से सुरक्षित बचा लिया है मगर दूसरा युवक अंशु रजक का पता नहीं चला।

दूसरे युवक की तलाश करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल की टीम को बलुाया गया जो लगातार तलाश करने में जुटी हुई है। अभी तक लापता युवक का पता नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित