नरसिंहपुर , मई 13 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने नर्मदा तट पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोटेगांव थाना क्षेत्र के मुआरघाट स्थित नर्मदा नदी किनारे मुआर गांव निवासी राजू केवट ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित