बर्लिन , अप्रैल 19 -- जर्मनी में एडीएसी 24 नर्बुरग्रिंग क्वालिफायर्स के दौरान सात कारों की टक्कर में रेसिंग ड्राइवर जुहा मिएट्टिनेन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इस स्पर्धा में फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन भी हिस्सा ले रहे थे।

आयोजकों द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, 66 वर्षीय मिएट्टिनेन को गाड़ी से बाहर निकाला गया और मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई। यह गंभीर हादसा रेस के शुरुआती चरण में हुआ और इसमें सात ड्राइवर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित