नयी दिल्ली, सितंबर 29 -- कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नामों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के योगदान की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित