देहरादून/नरेंद्रनगर , जून 24 -- उत्तराखंड के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने बुधवार को नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
श्री उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित