नरसिंहपुर , मार्च 25 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के स्टेशन थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंडी पिडरई गांव में बुधवार को भतीजे ने अपने सगे चाचा की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में पानी जाने की बात को लेकर चाचा प्रेमनारायण पटैल और उनके भतीजे के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी भतीजा अपने घर चला गया और कुछ देर बाद बंदूक लेकर वापस लौटा। उस समय प्रेमनारायण पटैल खेत में हल चला रहे थे, तभी आरोपी ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद मृतक के पुत्र सचिन ने भागकर अपनी जान बचाई। सचिन के अनुसार आरोपी संदीप पटैल जब बंदूक लेकर आया, तब उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित