नरसिंहपुर , मई 23 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना जिले में राष्टीय राजमार्ग 44 के बरमान पुलिस चौकी के गांव सगरी के पास हुई है। जहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक और परिचालक की मौके पर मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित