श्रीगंगानगर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से गुरुवार को नरसिंहपुरा गांव में बारानी में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र का विरोध करने वाले ग्रामीणों को उनके धरना स्थल पर लगाए हुए शामियाना सहित हटा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी 200 से अधिक पुलिसकर्मियों-जिनमें महिला पुलिसकर्मी कमांडो और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी)के जवान भी शामिल थे, को लेकर दोपहर दो बजे नरसिंहपुरा बारानी गांव पहुंचे। जहां काफी संख्या में ग्रामीण थे।
मौके पर मौजूद महेंद्र खोथ और गौ रक्षक सेवक दल के संयोजक मैसी चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका विरोध किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनके विरोध को नकारते हुए धरना दे रहे ग्रामीणों को वहां से खदेड़ कर शामियाना उखाड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित