जयपुर , मार्च 18 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नव संवत्सर-2083, चैत्र नवरात्रा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि नये वर्ष में लें नये संकल्प लेने चाहिए।

श्री देवनानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव संवत्सर प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाये। उन्होंने कहा कि भारतीय नव संवत्सर नव चेतना, नव ऊर्जा तथा नवोत्थान का प्रतीक है। नव संवत्सर आत्मावलोकन का भी अवसर है। इस मौके पर व्यक्ति अपने जीवन में गत वर्ष का आत्म चिंतन करने के साथ ही नये वर्ष के लिए नये संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर केवल भौतिक परिवर्तन नहीं, अपितु मानसिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण का भी परिचायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित