बिहारशरीफ , मार्च 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि राज्य में नये बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज नालंदा जिले के बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत अगले पांच वर्षों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि नये बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है।

श्री कुमार ने कहा कि राज्य में पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जायेगा। कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि के तहत कृषि विकास के लिए पहले से ही काफी काम किया गया है। इस काम में और तेजी लाने के लिए एक नये बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गयी है। मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जा रहा है। डेयरी एवं मछली पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित