मुंबई , दिसंबर 16 -- रुपये में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और यह एक नये निचले स्तर 90.87 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।
भारतीय मुद्रा सोमवार को 28.50 पैसे लुढ़क कर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। बीच कारोबार में यह 90.80 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित