नयी दिल्ली , अक्टूबर 10 -- राजधानी दिल्ली के नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यूनीवार्ता का बताया कि राजधानी के नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है और अन्य गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उत्तर रेलवे की ओर से व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

कॉकरोंच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मुद्देनजर रेलवे ने इन दोनों स्टेशनों पर शनिवार को सुबह चार बजे से लेकर अपराह्न दो बजे तक पहुंचने वाली 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही रेलवे सम्पत्ति और यात्रियों को किसी तरह की क्षति न पहुंचे इसको लेकर एहतियाती कदम उठाये थे। इन दोनों स्टेशनों पर काफी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे शहर में सड़कें अपराह्न दो बजे तक बंद रही, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुँचने में काफी परेशानी हुई। टैक्सी सेवाएँ सीमित रही और जो कैब उपलब्ध हैं, उन्होंने यात्रियों से बहुत ज़्यादा किराया वसूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित