भदोही , अप्रैल 24 -- समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने शुक्रवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के बहाने फर्जी ढंग से लोगों की हत्या की जा रही है। अब समय आ गया है कि देश के 140 करोड़ लोगों को ऐसी पार्टी को नकार देना चाहिए।

एक शादी समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश के भदोही पहुंचे अबू कासिम आजमी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज में नफ़रत फैलाने वाली पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो न तो महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानती है न ही लोहिया जी के सिद्धांतों पर अमल करती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की डेढ़ करोड़ आबादी को चाहिए की भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को पूरी तरह से नकार देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित