भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में गढ़ाइच गांव में रविवार को पार्वती नदी में नहा रहे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि पांच बच्चों को एक चरवाहे ने बचा लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के चलते सोनम (11) पुत्री रघुवीर, निशु (14) पुत्री भूरी सिंह, भूरा (12) पुत्र रामबरन कुशवाह, संतोष (12) पुत्र रामविलास, खिलोनी (14) पुत्र रामबरन,, रौनक (14) पुत्र रामविलास, संध्या (12) पुत्री बंसीलाल और ईशु (16) पुत्र रोशन लाल पार्वती नदी में नहाने गए थे। नदी के पास ही सोनम का भाई सौरव भैंस चरा रहा था। अचानक बच्चे गहराई में जाने से डूबने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित