भरतपुर , मई 29 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के पावडेरा गांव में शुक्रवार को सुबह गलवा नदी में नहाने गये एक बालक की डूबने से मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोताखोरों की मदद से बालक मोहम्मद साहिल (13) पुत्र सलीम मोहम्मद को नदी से बाहर निकालकर चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि गलवा नदी के किनारे नहा रहा मोहम्मद साहिल तैरना नहीं जानता था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। कुछ छोटे बच्चों ने साहिल को डूबता देखकर उसके घर जाकर परिजनों को सूचना दी। इस पर उसके परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गये, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित