शेखपुरा , अक्टूबर 07 -- बिहार में शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र में टाटी नदी के तटबंध पर पांव फिसलने से नदी में गिरकर 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी।

पुलिस ने बुधवार देर शाम मुरारपुर गांव के समीप नदी से उनका शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी शोभन मिस्त्री के पुत्र परमेश्वर मिस्त्री उर्फ प्रभु मिस्त्री के रूप में की गयी है।

मृतक की बहू ने बताया कि प्रभु मिस्त्री प्रतिदिन दोपहर में भोजन करने के बाद शेखपुरा बाजार या आसपास के गांवों में घूमने के लिए निकलते थे और देर शाम घर लौट आते थे। बुधवार को भी वह करीब 11 बजे भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

उन्होंने आशंका जतायी है कि शेखपुरा बाजार जाने के बजाय वह भटककर मुरारपुर की ओर चले गये और नदी के तटबंध पर पांव फिसलने से टाटी नदी में गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित