मैहर , सितंबर 03 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह करारी नदी पार करने के दौरान दो बाइक सवार युवक नदी के तेज बहाव में बह गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार करारी नदी पर बने पुल के ऊपर पानी बह रहा था। उसी दौरान पुल पार करने की कोशिश में पुष्पेंद्र और राजकुमार नाम के दो युवक मोटरसाइकिल समेत नदी में बह गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से बह गए युवकों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित