जम्मू , मई 17 -- नदियों में पानी का बहाव कम होने के कारण जम्मू जिले में बिजली संकट का खतरा पैदा होने की रिपोर्टें आ रही हैं।

जम्मू पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) ने रविवार काे साेशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "नदियों में जल स्तर घटने से बिजली का उत्पादन कम हो गया है। इससे बिजली की मांग प्रभावित हुई है और कल रात जम्मू के कई इलाकों में बिजली कटौती हुई।"इसमें कहा गया है "इस संकट से उबरने के लिए बिजली खरीद कर व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे बिजली का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करें। असुविधा के लिए खेद है।"इस बीच जम्मू में पारा चढ़ना शुरू हो गया है और रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित