पटना , सितंबर 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व नदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है।
श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि नदियां जीवनदायिनी हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने लोगों से नदियों को स्वच्छ, निर्मल एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित