भरतपुर , सितम्बर 22 -- राजस्थान में भरतपुर की नदबई नगर पालिका में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद कृष्णा कुमारी को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुरजीत सिंह का नामांकन जांच के दौरान खारिज होने से कृष्णा कुमारी एकमात्र प्रत्याशी बची थीं। निर्वाचन एवं उपखंड अधिकारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही पालिका सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कटारा और पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित