भरतपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई नगर पालिका के 35 वार्ड के चुनाव परिणाम में 25 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़ दिया है। यहां भाजपा के 10 उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्दलीयों में सुगड सिंह, सुषमा, चरण, संजय कुमार शर्मा, लक्ष्मी देवी, जगदीश प्रसाद, लोकेश कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, साहब सिंह, डालचंद, गोपालराम, प्रीति कुमारी, उदय सिंह, रश्मि देवी, मोहित जैन, गुरूदीप, सुनीता, सीमा सिंह, अवतार, ममता कुमारी, चंद्रभान, राहुल कटारा, देवेन्द्र पूनिया, सुनील कुमार गुप्ता और गीता देवी निर्दलीय के रूप में विजयी रहे।
जबकि भाजपा के अजय कुमार शर्मा, जुगनी, तन्नु कुमारी, कुंवर सिंह, कृष्णा कुमारी, राकेश कुमार जैन, अजय जैन, बबीता, दिलीप सिंह और कमलेश चुनाव जीते है।
यहां कांग्रेस ने कुल चार प्रत्याशी उतारे थे जिनमें एक ने भी जीत का खाता नहीं खोला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित