भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई के नवनिर्मित राजकीय बस स्टैंड के लोकार्पण के बाद अब रोडवेज बसें कुम्हेर रोड स्थित नवनिर्मित बस अड्डे से ही संचालित होंगी।
रोडवेज प्रशासनिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि अब भरतपुर जाने वाली रोडवेज बसें डहरा रोड स्थित अस्थाई बस अड्डे से संचालित नहीं होंगी, बल्कि नदबई आने वाली सभी बसें नदबई बाईपास होकर नवीन बस अड्डे पर जाएंगी।
वहीं, नवीन बस अड्डे से बसों को पूर्ण रूप से बुक कराने के बाद नदबई मुख्य बाजार के रास्ते होते हुए भरतपुर के लिए संचालित किया जाएगा। नए बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को बस पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
रोडवेज विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कोई वाहन निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होता है तो संबंधित चालक एवं परिचालक के विरुद्ध निगम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित