रायपुर , अक्टूबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचेंगे। तीनों नेता राजधानी रायपुर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
भाजपा की ओर से आज देर शाम जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वह सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग के पुलगांव स्थित महेश कॉलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद वह शाम चार बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित