चटगांव , अप्रैल 23 -- नजमुल शान्तो (105) और लिटन कुमार दास (76) के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर बंगलादेश ने गुरुवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 265 रनों का स्कोर बनाया।
आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश को विलियम ओरूर्क के कहर का सामना करना पड़ा। एक समय बंगलादेश ने 32 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। सैफ हसन (शून्य) , तंजिद हसन (एक) और सौम्य सरकार (आठ) ओरूर्क का शिकार बने। इसके बाद नजमुल शान्तो और लिटन कुमार दास की जोड़ी ने पारी को संभाला और रन भी बटोरे। 39वें ओवर में जेडेन लेनॉक्स ने लिटन कुमार दास को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिटन कुमार दास ने 91 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 76 रन बनाये। 43वें ओवर में जेडेन लेनॉक्स ने शतक बना चुके नजमुल शांतों का शिकार कर लिया। नजमुल शांतो ने 119 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 105 रनों की पारी खेली। कप्तान मेहदी हसन मिराज (22) रन बनाकर बना आउट हुये। मो. तौहीद हृदोय ने 29 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाये। शोरिफ़ुल इस्लाम (एक), तनवीर इस्लाम (तीन) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 265 रन का स्कोर बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित