राजनांदगांव , मई 26 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले अंतर्गत स्थित डोंगरगांव नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य कर रहे उप अभियंता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत डोंगरगांव में पदस्थ उप अभियंता कृपाराम बर्मन अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 13 मटिया निवासी हरिशंकर साहू कार्यालय पहुंचा और बिल भुगतान को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कार्यालय के भीतर गाली-गलौज करते हुए उप अभियंता के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में उप अभियंता को चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित