महोबा , सितम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कुलपहाड़ मे सरकारी जमीन पर किये जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर जानलेवा हमला किये जाने के मामले मे पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य मे बाधा, एस सी एस टी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार शाम की घटना मे झांसी - मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे कुलपहाड़ कस्बे मे टोरिया पुरा स्थित एक सरकारी भूखण्ड मे कब्जा किये जाने की शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार दल बल सहित मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि भूमि को कब्जा मुक्त किये जाने की कार्यवाही के दौरान दबंग कब्जा धारक ने अपने परिजनों ओर अन्य सहयोगियों के साथ एक राय होकर अधिशासी अधिकारी पर एकाएक हमला बोल उनके साथ जमकर मारपीट की ओर कपड़े फाड़ दिए। इस घटना मे गंभीर रूप से घायल होकर ईओ जमीन पर गिर गए ओर बेहोश हो गए। पंचायत के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बचाकर मौके से उठाया गया और इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी आदेश सिंह के निर्देशन मे पुलिस के साथ पहुंची नगर पंचायत टीम ने उक्त अवैध कब्जे को रात मे ही धाराशई कर दिया। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार द्वारा घटना को लेकर सौंपी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दबँगो मुकेश चौबे,वरुण कुमार, श्रवण कुमार, प्रतीक्षा, हिमांशु चौबे, जितेंद्र पाल सहित 6 नामजद व उनके सहयोगी 5 अज्ञात लोगो के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं 199(1),115(2), 121(2),132, 191(2), 190, 352, 3(1)(द ) ओर अनुसूचित जाति एवं जनजाति नृशँसता निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(घ), 3(2)(v), 3(2)(va), 191(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित