अलवर , मई 11 -- राजस्थान में अलवर के जिला अस्पताल में जिल कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश के बाद नगर निगम दल ने आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया।
सोमवार को दल ने अस्पताल परिसर और अंदर की गैलरियों से कुत्तों को घेर-घेर कर तीन कुत्तों को पकड़ा गया, जबकि दोपहर बाद चार और कुत्तों को पकड़ा। इसके बाद दल ने जनाना और शिशु अस्पताल में भी जाल बिछाकर कुत्तों को पकड़ने की कारवाई की। पकड़े गए कुत्तों को निर्धारित स्थान पर छोड़ा गया।
निगम कर्मचारी धर्मसिंह गुर्जर ने बताया कि अब तक अस्पताल परिसर से सात कुत्तों को पकड़ा जा चुका है, जो वार्डों तक घूम रहे थे और मरीजों एवं परिजनों के लिए खतरा बने हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित