जयपुर , जून 19 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को नगर निगम जयपुर की पशु प्रबंधन शाखा के पशुधन निरीक्षक सुरेन्द्र कुमावत को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी चौकी एसआईयू को शिकायत मिली थी कि परिवादी की चिकन शॉप का लाइसेन्स जारी करने के एवज में छह हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुरेन्द्र कुमावत को पारिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित