जयपुर , मई 30 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत द्वितीय ऋण वितरण करने के लिए नगर निगम जयपुर एवं यस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक जून से तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर के प्रभारी अधिकारी श्याम जांगिड़ ने आज बताया कि तीन दिवसीय यह शिविर एक से तीन जून तक नगर निगम मुख्यालय पर लगाया जाएगा, जिसमें पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ देते हुए द्वितीय किश्त प्रदान की जाएगी।

पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से पथ विक्रेताओं को किफायती दरों पर पूंजीगत ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाता है इसके तहत प्रथम ऋण 15000 द्वितीय ऋण 25000 तृतीय ऋण 50000 की राशि प्रदान की जाती है तथा दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए पहली किस्त का समय पर भुगतान करना आवश्यक है और तीसरी किस्त के लिए दूसरी किस्त का नियमित भुगतान आवश्यक है इसके साथ ही नियमित भुगतान करने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित