पटना, जनवरी 30 -- पटना नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने की और सभी मामलों को गंभीरता से सुना।
जन-सुनवाई के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नाला-नाली की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पटना नगर निगम में आज कुल 47 आवेदन आए एवं दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आम जन से मिल कर उनकी बातों को सुना गया ।
गौरतलब है की सभी मामलों पर नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाएगी तथा कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
नगर आयुक्त श्री मीणा ने इस अवसर पर कहा कि जन-सुनवाई कार्यक्रम नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच देता है। इससे समस्याओं को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलती है।
पटना नगर निगम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज कराएं, जिससे उनका शीघ्र और व्यवस्थित समाधान किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित