पटना , जून 20 -- नगर आयुक्त ने शनिवार को पार्षदों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ अजीमाबाद अंचल के सभी वार्डों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान जलजमाव, साफ-सफाई, नाला उड़ाही, सड़क तथा जलापूर्ति परियोजनाओं की प्रगति और व्यवस्था की समीक्षा की गई।निरीक्षण के क्रम में संदलपुर डीपीएस में जल निकासी के इनलेट एवं आउटफॉल की स्थिति का आकलन किया गया तथा बारिश के दौरान पंपों का संचालन कर निर्धारित जलस्तर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एनएमसीएच हॉस्टल के समीप क्रियान्वित सैदपुर नाला परियोजना के कार्य को अस्थायी रूप से रोकते हुए सभी अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया गया। नाले की उड़ाही संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बुडको के संबंधित पदाधिकारी एवं अजीमाबाद अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

वार्ड पार्षद द्वारा जटायू मंदिर के समीप लगभग डेढ़ सौ से अधिक मकानों वाले क्षेत्र में जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित