वाराणसी , अगस्त 16 -- त्तर प्रदेश में वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नागपंचमी पर्व के मद्देनजर रविवार को जैतपुरा स्थित ऐतिहासिक नागकुआं क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र एवं आसपास की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा जल निकासी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

साथ ही पूरे परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा निर्बाध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित