जयपुर , सितंबर 01 -- राजस्थान में नौ एवं ग्यारह सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में 3,366 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) संदेश नायक ने मंगलवार को बताया कि 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 नामांकन पत्र अस्वीकार किये गये, जबकि 3,366 प्रत्याशियों के 3488 नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं।
नगर निगम के 150 वार्डों के लिए दाखिल 1378 नामांकन पत्रों में से 338 नामांकन पत्र अस्वीकृत तथा 1040 वैध पाये गये हैं और 1007 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं। चौमूं नगर परिषद में 234 नामांकन पत्रों में से 89 निरस्त तथा 145 वैध पाये गये। इसके आधार पर 141 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। शाहपुरा नगर परिषद में 533 नामांकन पत्रों में से 194 निरस्त तथा 339 वैध पाये गये। इसके आधार पर 326 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
उन्होंने बताया कि बगरू नगर पालिका में 210 नामांकन पत्रों में से 61 निरस्त तथा 149 वैध पाये गये। इसके आधार पर 137 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। बस्सी नगर पालिका में 211 नामांकन पत्रों में से 32 निरस्त तथा 179 वैध पाये गये। इसके आधार पर 178 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। चाकसू नगर पालिका में 365 नामांकन पत्रों में से 129 निरस्त तथा 236 वैध पाये गये। इसके आधार पर 213 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। दूदू नगर पालिका में 171 नामांकन पत्रों में से 48 निरस्त तथा 123 वैध पाये गये। इसके आधार पर 121 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
जमवारामगढ़ नगर पालिका में 162 नामांकन पत्रों में से 50 निरस्त तथा 112 वैध पाये गये। इसके आधार पर 112 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। जोबनेर नगर पालिका में 109 नामांकन पत्रों में से 12 निरस्त तथा 97 वैध पाये गये। इसके आधार पर 94 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। कालाडेरा नगर पालिका में 113 नामांकन पत्रों में से 33 निरस्त तथा 80 वैध पाये गये। इसके आधार पर 79 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
श्री नायक ने बताया कि कानोता नगर पालिका में 74 नामांकन पत्रों में से पांच निरस्त तथा 69 वैध पाये गये। इसके आधार पर 69 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। खेजरोली नगर पालिका में 162 नामांकन पत्रों में से 54 निरस्त तथा 108 वैध पाये गये। इसके आधार पर 107 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका में 144 नामांकन पत्रों में से 29 निरस्त तथा 115 वैध पाये गये। इसके आधार पर 115 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। मनोहरपुर नगर पालिका में 223 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त तथा 154 वैध पाये गये। इसके आधार पर 148 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
नारायणा नगर पालिका में 170 नामांकन पत्रों में से 62 निरस्त तथा 108 वैध पाये गये। इसके आधार पर 108 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। फागी नगर पालिका में 196 नामांकन पत्रों में से 68 निरस्त तथा 128 वैध पाये गये। इसके आधार पर 113 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
फुलेरा नगर पालिका में 108 नामांकन पत्रों में से 11 निरस्त तथा 97 वैध पाये गये। इसके आधार पर 97 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। सांभर नगर पालिका में 172 नामांकन पत्रों में से 59 निरस्त तथा 113 वैध पाये गये। इसके आधार पर 105 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। वाटिका नगर पालिका में 133 नामांकन पत्रों में से 37 निरस्त तथा 96 वैध पाये गये। इसके आधार पर 96 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी तीन सितंबर 2026 को अपराह्न तीन बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित