जयपुर , सितंबर 13 -- राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर ढाई साल में काम नहीं कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोमवार को आने वाले नगरीय निकाय परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो जायेगा।
श्री डोटासरा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा को अपने ही लोगों पर विश्वास नहीं है। तानाशाही की जा रही है और खरीद फरोख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता यह सब देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा की होने के बावजूद बाड़ेबंदी की जा रही है। उम्मीदवारों को भाजपा के लोग बाड़ेबंदी में ले जा रहे हैं, निर्देलीय प्रत्याशियों को डराया जा रहा है। श्री डोटासरा ने कहा कि अगर ढाई साल में काम किया होता तो आज बाड़ेबंदी की जरुरत नहीं पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित