चंडीगढ़ , मई 23 -- पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 26 मई को होने वाले नगर निगम आम चुनाव 2026 में कुल 7555 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। आयोग के अनुसार सबसे अधिक 1801 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से मैदान में हैं।

कांग्रेस के 1550 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 1316 प्रत्याशी उतारे हैं। शिरोमणि अकाली दल के 1251 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

इस बार 1528 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 13 उम्मीदवार अन्य दलों से शामिल हैं। आयोग ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की विस्तृत सूची जारी कर दी है।

पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल प्रचार में जुटे हैं। आप, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। पार्टियां विकास, भ्रष्टाचार, सफाई और मूलभूत सुविधाओं को मुख्य मुद्दा बना रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित