सुकमा , अप्रैल 04 -- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों के बीच जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग से एक प्रसूता की जान बचाने सफलता हासिल की है।

जिला जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) ने शनिवार को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, उपकरणों तथा चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, जिसमें अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति और उपचार व्यवस्था की सतत समीक्षा शामिल है। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के माध्यम से भी जिला चिकित्सालय सहित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित