रायपुर , मार्च 06 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान ने इस संकल्प को और अधिक मजबूत किया है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित