भरतपुर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुर्जर कॉलोनी में जाहिद होटल के पीछे बड़ी तादाद में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से नकली दूध तैयार करके राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में रोजाना 12 हजार से 20 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करने वाली इस फैक्ट्री से मौके पर एक टैंकर में चार हजार लीटर संदिग्ध दूध भरा हुआ मिला जबकि कारखाने में कई लोग काम करते दिखाई दिए।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी भागीरथ के साथ हरिओम शर्मा और राघवेंद्र उर्फ सोनू शर्मा मौके से फरार हो गए। जबकि मौके पर मौजूद राघवेंद्र उर्फ सोनू शर्मा और रामू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। टैंकर चालक राजकुमार शर्मा को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि नकली दूध बनाने की इस फैक्ट्री की तलाशी में नकली दूध बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित