भरतपुर , जनवरी 19 -- राजस्थान में धौलपुर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने रीको क्षेत्र में नकली घी बनाने की शिकायत मिलने पर सोमवार को एक फैक्ट्री पर छापा मार कर जांच के बाद परिसर को सील कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम् सिंह के नेतृत्व में दल को इस फैक्ट्री के एक हिस्से में नैमिनाथ और सुधर्म ब्रांड के देसी घी के खाली पीपे, सादा पीपे और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिली।

सूत्रों के अनुसार, दूसरे परिसर में आनंद लाइट और ओम लाइट ब्रांड के इंटरस्टरी फाइट फैट की पैकिंग से संबंधित सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई पाई गई। छापे के दौरान दोनों परिसरों में केवल चौकीदार मौजूद था। संबंधित लोगों को नोटिस जारी करके आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित