रायपुर , जुलाई 02 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने नकटी गांव में मकानों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है और प्रभावितों को न्याय नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित