पटना , जनवरी 21 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि विभाग ने एक नीति बनाई है, जिसके तहत भूमि मालिक व्यावसायिक भवनों में 40 प्रतिशत की जगह अब 60 से 70 प्रतिशत तक भूमि का उपयोग करते हुए भवन निर्माण कर सकेंगे।

श्री सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यावसायिक भवनों के लिए पूरे राज्य में सेटबैक (भवन के चारों ओर खुले क्षेत्र) में कमी की जाए।

श्री सिन्हा ने आज विभागीय समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि व्यावसायिक भवनों के लिए पूरे राज्य में सेटबैक (भवन के चारों ओर खुले क्षेत्र) में कमी की जाए।

उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा के इस निर्देश के बाद भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नई सरकार की नई पहल के तहत यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे सबका सम्मान जीवन आसान के संकल्प को पूरा किया जा सके।उन्होंने बताया कि पहले के प्रावधान के मुताबिक, भूमि के अधिकतम 40 प्रतिशत क्षेत्र पर ही भवन का निर्माण किया जा सकता था जिसे अब बढ़ाकर 60 से 70 प्रतिशत तक किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भूमि मालिक व्यावसायिक भवनों में अधिकतम भूमि का उपयोग करते हुए भवन निर्माण कर सकेंगे। इसके लिये विभाग ने एक नीति भी बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित