पटना , मार्च 23 -- बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में बंद पड़े चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना कराने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं, जिसका परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेगा।
गन्ना उद्योग मंत्री श्री कुमार ने सोमवार को बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग भी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तीन चीनी मिलों का शिलान्यास किया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति काफी तेजी से काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित