मुंबई , सितंबर 18 -- महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के खांडबारा इलाके में एक साइट पर भारी जनरेटर एक से दूसरी जगह ले जाते समय 30 वर्षीय मजदूर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान रतन अशोक कसार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कसार और अन्य मजदूर जनरेटर को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी मशीनरी पर मजदूरों का नियंत्रण नहीं रहा, जिससे वह पलट गई और कसार पर गिर गयी। वह जनरेटर के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आयी सूचना मिलने पर खांडबारा पुलिस के गिरीश सांगले और संतोष राठौड़ मौके पर पहुंचे और कसार को मशीनरी के नीचे से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि कसार की पत्नी गर्भवती है और दंपति अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे। आगे की जानकारी का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित