नंदुरबार , सितंबर 07 -- महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के धड़गांव तालुका स्थित सावरयादिगर गांव में एक एसयूवी पलटने से कम से कम 21 यात्री घायल हो गये।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन धड़गांव से सावरयादिगर-बुरखेड़ा पाड़ा की ओर जा रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक तीखे ढलान वाले मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी मौके पर ही पलट गयी। दुर्घटना में एक यात्री के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद घायल हुए 10 यात्रियों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि गाड़ी पलटने के बाद चालक घायल यात्रियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित