देहरादून , अप्रैल 07 -- उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में मंगलवार को सचिवालय में ध्रुव रौतेला ने पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी भेंट की।
पदभार ग्रहण के बाद श्री रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित