भरतपुर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में धौलपुर में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शुक्रवार देर रात 12 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादलाें के आदेश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार पुलिस निरीक्षक अमित कुमार को पुलिस लाइन से सदर थाना धौलपुर का थानाधिकारी बनाया गया है। शैतान सिंह दिहौली और प्रेम कुमार शर्मा महिला थाना धौलपुर के थानाधिकारी बने हैं। कृष्ण कुमार मानव तस्करी विरोधी इकाई धौलपुर के प्रभारी और छवि फौजदार साइबर अपराध थाना धौलपुर में तैनात किए गए हैं।

आदेश के अनुसार पुलिस उप निरीक्षकों में अशोक कुमार दिहौली से यातायात शाखा धौलपुर के प्रभारी बने हैं। महेश मीणा सदर से मनियां, संतोष कुमार महिला थाना से बाड़ी और निरंजन कुमार बसेड़ी से सदर थाना धौलपुर भेजे गए हैं।

इसी तरह हरिसिंह मानव तस्करी विरोधी इकाई से कौलारी, वीरेंद्र मीणा मानव तस्करी विरोधी इकाई प्रभारी पद से राजाखेड़ा और रामअवतार सेन पुलिस लाइन से सरमथुरा थाने में तैनात किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित