भरतपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान में धौलपुर में मंगलवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर आस्था का केंद्र तीर्थराज मचकुंड पर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि और पितरों की मोक्ष की कामना करते हुए सरोवर में पवित्र स्नान किया।
श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक जारी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थराज मचकुंड पहुंचकर सरोवर में पवित्र स्नान की डुबकी के साथ सरोवर की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके दान-पुण्य भी किया।
इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित