धौलपुर (वार्ता) राजस्थान मेंं धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तसीमो में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 के पार्वती पुल पर अपराह्न ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर चालक महेंद्र सिंह कुशवाह दब गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित