भरतपुर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में धौलपुर में नगरपरिषद सभापति पद के लिए बुधवार को सभापति पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

इन उम्मीदवारों में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा ने सभापति पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। नामांकन के दौरान खास बात यह रही कि दो ऐसे प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन दाखिल किये है जो बर्तमान में नगरपरिषद के लिए किसी भी वार्ड से पार्षद नहीं चुने गये।

प्राप्त जानकारी के पूर्व सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी के साथ गिरीश गर्ग, कमलजीत और नरेंद्र जाट ने निर्दलीय, कांग्रेस की सीमा शर्मा ने निर्दलीय के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी पर्चा भरा है। कांग्रेस से सत्यदेव कंसाना और शराफत ने भी नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

बसपा की ओर से सुभाष शर्मा ने भी सभापति पद के लिए नामांकन किया है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र जाट ने नगरपरिषद पार्षद का चुनाव हारने के बाद भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया हैं। इसी के साथ एक अन्य प्रत्याशी ने बिना पार्षद चुने सभापति पद का चुनाव लड़ रहा है। नियमों के अनुसार, ऐसा प्रत्याशी सभापति चुना जाता है, तो उसे छह महीने के भीतर नगरपरिषद का सदस्य बनना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित