भरतपुर , अगस्त 05 -- राजस्थान में धौलपुर में भारी बारिश के बीच खेले गये राज्य स्तरीय बालिका जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में धौलपुर ने उदयपुर को सडन डेथ में हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच 115 मिनट तक कोई फैसला नही होने पर पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। उसमें भी बराबर रहने के बाद सडन डेथ में धौलपुर की बेटियों ने फाइनल जीत लिया।

पूरे टूर्नामेंट में धौलपुर की टीम 12 गोल दागकर अजेय रही और एक भी गोल नहीं खाया। टीम की कप्तान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या परमार ने चार गोल किये किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित